news-details

तीसरी शादी करने जा रहा था युवक, आ गई दो पत्नियाँ...

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीसरी शादी करने जा रहे युवक की दो पत्नियों ने शादी समारोह के बीच पहुंचकर दूल्हे के साथ कांड कर दिया। जिसके बाद देखते ही देखते हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धोखेबाज दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी जिले का है। दरअसल, समथर थाना क्षेत्र के गांव बसोवई निवासी विनय कुमार की बेटी दीपा की शादी जालौन के एट निवासी जीतेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी। गुरुवार को बारात आने को था। दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार में बैठी हुई थी। इधर युवक की शादी पता चलते ही पूर्व दो पत्नियों ने पहुंचकर दूल्हे की पोल खोल दी।

विनीता व पूजा नाम की दो महिलाएं शादी समारोह में पहुंची और बताया कि वह दूल्हा बने जितेन्द्र की पहली और दूसरी पत्नियां हैं। यह सुन वधू पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन सरक गई। विनीता के अनुसार 10 साल पहले जितेन्द्र से उसकी शादी हुई थी। जिसकी दो बेटियां भी हैं। वहीं पूजा ने बताया कि जितेंद्र ने पहली पत्नी विनीता की मौत की बात कहकर उससे दूसरी बार ब्याह रचाया था। उससे उसकी एक बेटी है।

वहीं वधू पक्ष की मानें तो जीतेंद्र द्वारा पहली की मौत और दूसरी से तलाक की बात बताकर दीपा से रिश्ता तय किया था। हंगामा बढ़ते देख सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शादी रुकवा दी। थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहराल, शादी को रुकवा दिया गया है। दोनों पत्नियों को थाने लाया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें