भीषण बस हादसा: श्रद्घालुओं से भरी बस पर ट्रक पलटा, 11 लोगोँ ... - CG Sandesh

भीषण बस हादसा: श्रद्घालुओं से भरी बस पर ट्रक पलटा, 11 लोगोँ की गयी जान, 25 की हालत नाजुक

Bus Accident: भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, वही 25 से ज्यादा श्रद्धालू घायल हैं। घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की है। हादसा उस वक़्त हुआ जब एक ओवरलोड डंपर अनियत्रित होकर बस पर पलट गई और उसके बाद हुए हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के सीतापुर से उत्तराखंड के पूर्णांगिरी जा रहे थे। यह हादसा देर रात करीब 12.15 बजे हुआ है. वहीं इस सड़क हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हैं।


बस में करीब 40 यात्री सवार थे. ये सभी उत्तराखंड के पूर्णांगिरी के देवी माता की दरबार में दर्शन करने जा रहे थे. देवी माता की दरबार में हर दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं. यहीं दर्शन करने के लिए सीतापुर के सिंधौली से श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां जा रहे थे. ये सभी एक निजी बस द्वारा माता के दरबार में दर्शन करने जा रहे थे।

बस यात्री शाहजहांपुर में रात को एक भोजनालय पर रुके हुए थे. तभी पीछे से आ रही एक डंपर अनियंत्रित होकर टकराकर पलट गई. इस सड़क हादसे के बाद रात करीब एक बजे तक घटना स्थल पर ही 11 यात्रियों की मौत की पुष्ट हो चुकी थी. वहीं इस सड़क हादसे में 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं. इन सभी घायल यात्रियों की इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें