पिथौरा : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भालू की मौत। - CG Sandesh

पिथौरा : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भालू की मौत।

पिथौरा वन परिक्षेत्र में हाइवे-53 के किनारे भालू की दुघर्टना में मौत हो गई. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सड़क पार करते वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हुई हो. SDO (वन) पिथौरा यू.आर. बसंत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ग्राम टेका और ग्राम मेमरा के बीच एनएच किनारे शनिवार शाम भालू का शव देखा गया. सूचना पर वन अमला पिकअप वाहन से मौके पर पहुंचा. मौका पंचनामा के बाद शव वन काष्ठागार पिथौरा पहुंचाया गया.

आज रविवार को डॉक्टरों की टीम भालू का पोस्टमार्टम करेगी और पोस्टमार्टम के बाद काष्ठागार में ही शव जलाया जाएगा. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वन कक्ष क्रमांक-248 से निकलकर हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क किनारे से लुढ़ककर नीचे गड्ढे में जा गिरा होगा. पंचनामा के दौरान सर पर चोट का निशान मिले है. उन्होंने बताया कि नर भालू की आयु 3-4 वर्ष के आसपास हो सकती है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें