बागबाहरा : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर ... - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर कार्यवाही.

बागबाहरा पुलिस ने 25 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर पोटरपारा मंडी गेट के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर कार्यवाही किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि पोटरपारा मंडी गेट के पास रोड़ किनारे आम जगह में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है, सूचना मिलने पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी की. जहाँ शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये, तथा एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया.

पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी समेलाल महिलांगे पिता रूपधर महिलांगे उम्र 47 वर्ष निवासी मनबाय बागबाहरा थाना लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया. जिसपर आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की पौवा वाली खाली शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें