कोमाखान : गांजा का अवैध परिवहन करते महिला के साथ नाबालिग को ... - CG Sandesh

कोमाखान : गांजा का अवैध परिवहन करते महिला के साथ नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा.


कोमाखान पुलिस ने 25 मई को टेमरी नाका पर गांजा का अवैध परिवहन करते एक महिला के साथ नाबालिग लड़के को पकड़ा है. जिनके करीब 3 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत 45 हजार रुपये जप्त किया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी हेमलता पारधी पति स्व. अरूण पारधी उम्र 27 साल एक नाबालिग लड़के के साथ टेमरी नाका थाना कोमाखान होते हुए से मोटरसायकल से परिवहन कर रही थी, जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपीगण से मादक पदार्थ गांजा 3 किलो ग्राम किमती 45,000 रुपये, 1 बैग किमती 450 रुपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसायकल किमती 50000 रुपये, नगदी रकम 900 रुपये एवं 2 नग मोबाईल किमती 10000 रुपये को जप्त कर अपराध धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट कायम कर कार्यवाही में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें