महासमुंद : त्रिमूर्ति कॉलोनी में सुने घर पर चोर का धावा, जेव... - CG Sandesh

महासमुंद : त्रिमूर्ति कॉलोनी में सुने घर पर चोर का धावा, जेवर चुराते सीसीटीवी कैमरा के कैद.

महासमुंद थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति कॉलोनी से चोरी किये जाने का मामला सामने आया है, जहाँ चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

प्रार्थी अजय नील कुजूर ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ राज्य विद्युत मंडल अम्बिकापुर में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है, जिसका निवास स्थान त्रिमूर्ति कालोनी महासमुंद में है. जहाँ 20 मई 2024 से 21 मई 2024 के मध्य चोरी हुई है.

प्रार्थी अजय ने बताया कि महासमुंद में उसकी पत्नि एवं बच्चे निवास करते हैं, जो छुट्टी क लिए 3 मई 2024 को उसके पास अम्बिकापुर आये थे, तथा घर के ड्रायवर को पेड़ पौधो मे पानी डालने हेतु गेट एवं गली की चाबी देकर गये थे. इसके बाद 21 मई 2024 को ड्रायवर द्वारा सुबह 10 बजे उन्हें फोन कर सूचित किया गया कि घर का ताला टुटा हुआ है.

जिसके बाद प्रार्थी अजय तत्काल अम्बिकापुर से वापस महासमुंद आ गया तथा घर को चेक किया तो ताला टुटा हुआ था एवं पूरा समान बिखरा हुआ था जिसमें से एक नग सोने की अंगूठी वजन 3 ग्राम, बच्चे का चांदी का चूड़ी 4 नग, चांदी का पायल एक जोडी, चांदी का सिक्का एक नग जिसकी कुल कीमत जुमला लगभग 30 हजार रूपये है उसे चुराते हुए चोर घर मे लगे सीसीटीवी कैमरा मे स्पष्ट दिख रहा है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें