सांकरा : जेराभरन से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

सांकरा : जेराभरन से अवैध शराब जप्त.

सांकरा पुलिस ने 26 मई 2024 को ग्राम जेराभरन में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी से करीब 2 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि 26 मई 2024 को ग्राम भ्रमण जुर्म पतासाजी पर मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जेराभरन में मनीराम वर्गे नामक व्यक्ति अपने मकान बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखा है. सुचना पर पुलिस ने ग्राम जेराभरन मनीराम वर्गे के मकान बाड़ी में अवैध शराब रेड कार्यवाही किया जहाँ मनीराम वर्गे पिता राजनो वर्गे उम्र 48 साल निवासी जेराभरन के कब्जे से एक 2 लीटर वाली स्प्राईड बाटल में भरा 2 लीटर हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब बरामद किया.

पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया.


अन्य सम्बंधित खबरें