महासमुंद : लापता हुए व्यक्ति का 6 महीने बाद मिला कंकाल। - CG Sandesh

महासमुंद : लापता हुए व्यक्ति का 6 महीने बाद मिला कंकाल।

सिटी कोतवाली थानांतर्गत बिरकोनी निवासी युपेश चन्द्राकर (45) का कंकाल सोमवार को लालवानी गली स्थित लोहानी बिल्डिंग के एक कमरे से बरामद किया गया।

बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकुंद त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने कोई बड़ा अपराध किया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपित की निशानदेही पर लोहानी बिल्डिंग के इस कमरे जहां वह किराए पर रहता था, वहां से कंकाल बरामद किया गया। बताया गया कि युपेश आठ दिसंबर से लापता था। शिक्षाकर्मी पत्नी ज्योति ने 10 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

टीआई मोनिका श्याम ने बताया कि हत्या के पीछे आरोपित मुकुंद त्रिपाठी का उद्देश्य क्या था यह आगे पूछताछ से ज्ञात होगा। उसे हिरासत में रखा है, अभी जांच जारी है। खुलासा मंगलवार को करने की बात कही है। बताया गया कि युपेश एमबीएम शिक्षित था। 40 एकड़ खेत का मालिक और शराब का आदी था। पत्नी इसके नशेपान से परेशान थी। उसका एक भाई है जो गांव बिरकोनी में रहता है। पूरे घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगो की भीड़ लग गई।


अन्य सम्बंधित खबरें