महासमुन्द : बिल्डिंग से गिरकर घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
महाममुन्द थाना क्षेत्र के श्रीतुलस फॉरर्चून लिमिटेड कंपनी बिरकोनी में बिल्डींग के ऊपर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई को सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच गौतम यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 23 साल निवासी तुमगांव श्रीतुलस फारर्चून लिमिटेड कंपनी बिरकोनी स्थित बिल्डिंग के ऊपर से गिर गया।
हादसे में उसे गंभीर चोटे आई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें