पिथौरा : गाँव की गली में अतिक्रमण... पंचनामा के दौरान कब्ज़ाध... - CG Sandesh

पिथौरा : गाँव की गली में अतिक्रमण... पंचनामा के दौरान कब्ज़ाधारी ने गमछा से दबाया ग्रामीण का गला

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंघोरा में पटवारी द्वारा कब्जा जमीन की पंचनामा ग्रामीणों के समक्ष की जा रही थी. इसी दौरान कब्ज़ा करने वाले ने एक ग्रामीण की पिटाई कर दी. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

ग्राम जंघोरा निवासी परसराम पटेल ने पुलिस को बताया की उनके गांव का घनश्याम राजपूत गांव की गली को 11 फीट कब्जा कर अपना मकान बना रहा है, जिससे ग्रामवासीयों को आने-जाने में असुविधा हो रही है. इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा राजस्व विभाग के उच्च अधिकारीयों को शिकायत आवेदन दिया जा चूका है.

24 मई को पटवारी लक्ष्मीनारायण नायक द्वारा उक्त कब्जा जमीन की पंचनामा ग्रामीणों के समक्ष की जा रही थी. उसी समय घनश्याम राजपूत आकर परसराम को अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गाली गलौज कर अपने गमछा से परसराम के गला को दबाकर जान से मारने की कोशिश करते हुये, धक्का मुक्की किया. जिससे परसराम के दांहिने हाथ के बांह में चोटे आयी है. घटना को गांव के भीम प्रजापति एवं महेन्द्र ध्रुव एवं अन्य लोग देखे सुने हैं. घनश्याम राजपूत ने भीम प्रजापति को गवाही बनता है कहकर उसके साथ भी लात से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी घनश्याम राजपूत के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें