नवतपा का चौथा दिन : छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट...दोपहर 12 से 4... - CG Sandesh

नवतपा का चौथा दिन : छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट...दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से ना निकलने की हिदायत

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। उनके बाद हल्की गिरावट हो सकती है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने के साथ ही रातें भी गर्म होने की संभावना जताई है। 29 और 30 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में मौसम साफ रहेगा।


मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें