तुमगांव : बाजार चौक में पुराने विवाद के चलते मारपीट - CG Sandesh

तुमगांव : बाजार चौक में पुराने विवाद के चलते मारपीट

तुमगांव के बाजार चौक में दो लोगों के बीच पुराने विवाद के चलते मारपीट होने से पुलिस में दोनों ने एक दुसरे के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार तुमगांव बाजार चौक में 27 मई 2024 शाम करीब 6 बजे इरशाद ऊर्फ इश्क भाठी पिता सलीम भाठी  और डोमन धीवर पिता सीताराम उम्र 20 साल निवासी  बाजार पारा तुमगांव   पुराने विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हूए एक दुसरे से हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे. दोनों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग मामले  भादवि अपराध 294, 323, 506 के तहत दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें