तुमगांव : शराब के नशे में पावर प्लांट के दीवार को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत.
शराब के नशे में एक युवक ने अपनी मोटरसायकल को तुमगांव थाना क्षेत्र में स्थित कृपा पावर प्लांट के दीवार पर ठोक दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि अर्जुन यादव पिता गेंदराम यादव उम्र 20 साल निवासी खैरझिटी थाना तुमगांव 25 जनवरी 2024 को मोटरसायकल स्प्लेंडर क्रं0 CG 04 NF 2030 में अपने मित्र देवेन्द्र उर्फ करण यादव, टिकेश्वर दुबे को पीछे बैठाकर शराब के नशे में अपने मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर करनी कृपा पावर प्लांट के दीवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे अर्जुन के सिर, दाहिने हांथ, दाहिने पैर में चोंट लगा, तथा देवेन्द्र उर्फ करण यादव के दाहिने पैर के घुटना एवं टिकेश्वर दुबे के दाहिने पैर में चोंट लगा और उन्हें ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती किये. इस दौरान अर्जुन यादव का स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से उसे रिफर करने पर रायपुर में ई भर्ती किया गया, जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई.
पुलिस ने जांच पर आरोपी चालक मृतक अर्जुन यादव के विरूध्द धारा 279, 337, 304 ए भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.