महासमुंद : सहेली से मिलने गई युवती कि स्कूटी चोरी, डिक्की में रखे थे 5 हजार.
महासमुंद के ईदगाह भाठा में अपनी सहेली से मिलने गई युवती कि स्कूटी चोरी हो गई, जिसकी डिक्की में 5 हजार रूपये नगदी रकम के साथ आधार, बैंक पासबुक इत्यादि थे.
सावित्री साहू ने पुलिस को बताया कि गाँव में उसने अपने नया मकान के निर्माण हेतु ठेकेदार संजीव कुमार को 90 हजार रुपये दिया था, लेकिन संजीव अपने पारिवारिक कारणों से मकान के निर्माण कार्य को पूरा नहीं कर पाया. इसपर सावित्री ने जब ठेकेदार को राशि वापस करने को कहा तो उसने कुछ दिन कि मोहलत मांगकर सुरक्षा के तौर पर अपनी एक्टिवा सावित्री को दे दी.
सावित्री ने बताया कि उस वाहन होण्डा एक्टीवा को उसकी बहन छगेश्वरी साहू चलाती थी, जो 14 मई 24 को ईदगाह भाठा तुमगांव रोड में शाम करीब 8 बजे अपने दोस्त जेबा आफरीन से मिलने के लिये गयी थी. और उक्त वाहन एक्टीवा क्र0 CG 23 M 1140 को घर के सामने मे लाक कर खडी कर अंदर गयी.
इसके कुछ समय पश्चात करीब 8:30 बजे जब सावित्री बाहर आकर देखी तो वाहन एक्टीवा जहाँ खडी की थी, वहां पर नही थी आसपास भी कोई पता नही चला.
सावित्री ने बताया कि वाहन एक्टीवा क्र0 CG 23 M 1140 किमती करीबन 20000 रूपये एवं वाहन डिक्की में रखे नगदी 5000 रूपये , आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम आदि जुमला किमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.