तुमगांव : बरामदे में रखी मोटरसायकल चोरी.
तुमगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 02 भोरिंग में घर के बाहर रखे एक मोटरसायकल की चोरी हो गई. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
वार्ड नं. 2 भोरिंग निवासी रामकुमार कोसरिया ने पुलिस को बताया कि 26 मई 2024 को वह खाना खाकर अपने मोटरसायकल पैशन प्रो क्रं0 CG06G0207 घर के बाहर बरामदे में रखा था और रात्रि करीब 11.00 बजे सो गया, इसके बाद रात्रि करीब 3:30 बजे बाथरूम जाने के लिए उठा तो देखा कि उसका मोटर सायकल नहीं था जिसका आसपास पता नहीं चला.
मामले कि शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें