महासमुंद : घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी - CG Sandesh

महासमुंद : घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बिरकोनी निवासी लोकेश अग्रवाल का भाठापारा बिरकोनी में मेडिकल स्टोर्स है. 18 मई की रात लोकेश अपनी मोटर सायकल हिरो ग्लैमर क्रमांक CG 04 LR 6136 को घर के बाहर खड़ी कर घर अंदर सो गया. 19 मई को देखा तो उसकी मोटर सायकल हिरो ग्लैमर क्रमांक CG 04 LR 6136 कीमती 20 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था.

जिसका पता तलाश करता रहा. पता नहीं चलने 29 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें