महासमुंद : रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल में टेबुलेशन एवं अन्य कार्य किए जाने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
महासमुंद : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 9 महासमुंद का मतगणना कार्य 04 जून 2024 को प्रातः 06 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर पिटियाझर में किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल में टेबुलेशन एवं अन्य कार्य किए जाने हेतु डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर पैकरा के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिसमें सहायक अधिकारी के रूप में पंकज मिश्रा कार्यपालन अभियंता छ.ग. गृह निर्माण मंडल, सहायक टेबुलेशन अधिकारी के रूप में विजेन्द्र पाल सिंह सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी एवं सहायक के रूप में ललित कुमार साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर, अवध साहू वाचक न्यायालय कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह फोटो कॉपी कार्य के लिए मनीष कुमार नंदे सहायक वर्ग 03 एवं अन्य कार्य के लिए सूरज शर्मा भृत्य व पवन कन्नौजे भृत्य की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि में नियत समय पर उपस्थित होने निर्देशित किया है।