बागबाहरा : खदरही बांध में निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप जारी
महासमुंद ज़िले के विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत खदरही बांध में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ग्राम गाड़ाघाट के सरपंच सहित ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य व्यय प्राक्कलन के अनुरूप ही कृषि विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
ग्रामवासियों द्वारा तहसीलदार बागबाहरा को खदरही बांध में अतिक्रमण के विषय में आवेदन किया गया है, ना कि खदरही बांध में मरम्मत कार्य में हो रही गड़बड़ी के संबंध में। समस्त ग्रामवासियों के प्रस्तुत आवेदन में प्रगतिरत निर्माण कार्य में कोई आपत्ति नहीं की गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कृषि उप संचालक को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
अन्य सम्बंधित खबरें