महासमुंद : मारपीट कर धारदार हसिया से हमला, अपराध दर्ज - CG Sandesh

महासमुंद : मारपीट कर धारदार हसिया से हमला, अपराध दर्ज

महासमुंद के बंधवा तालाब में एक व्यक्ति से गाली गलौच कर हसिया से वार कर गंभीर चोट पहुँचाने का मामला सामने आया है. मामला 25 मई की रात 9:30 से 10 बजे के बीच का है, जिसमे चार लोगों ने मिलकर छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल महासमुंद में पंप ऑपरेटर का काम करने वाले विवेक वर्मा से मारपीट की और धारदार हसिया से हाथ पर भी हमला कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार विवेक वर्मा रात्रि लगभग 09.30 से 10 बजे बंधवा तालाब कुर्मीपारा में अपने दोस्तो के साथ चबुतरा में बैठा था, वही थोड़ी दुर में गोड पारा महासमुंद का रहने वाला योगेश धीवर उर्फ गोलू धीवर भी अपने अन्य तीन चार दोस्तो के साथ बैठा था. लेकिन जब विवेक चबुतरा से घर वापस जाने निकलने लगा तो योगेश, सोनू धीवर एवं उनके अन्य साथी उसके साथ जबरन गाली गुप्तार करने लगे. जिसे मना करने पर योगेश धीवर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे लोहे के धारदार हसिया से विवेक के बाये हाथ में हमला किया जिससे विवेक की र्तजनी मध्यमा अंगुली की बीच हथेली कट गयी और गहरी चोट आकर खुन निकलने लगा.

इसके साथ ही सोनू धीवर व अन्य लोग भी वहां मां बहन की गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का मारपीट करने लगे. जिसे देख सुनकर विवेक का दोस्त गोपी धीवर एवं जीतू पटेल बीच बचाव किया और मोटर सायकल में बिठाकर जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु लाये. लेकिन जिला अस्पताल से कुछ देर बाद वहां पर डियूटी मे तैनात डांक्टर ने विवेक को बहुत गहरी चोट आने से, हथेली की नश जाने से उसे ईलाज के लिए रायपुर ले जाने की राय दिया. जिसपर तत्काल 112 वाहन से विवेक को रायपुर ले जाया गया.

घटना के बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने योगेश धीवर और सोनू धीवर व अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें