कोमाखान : दो परिवार के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत.
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी में दो परिवार के बीच आपस में मारपीट गाली गलौच होने पर दोनों पक्षों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है.
खेदिया बाई कुर्रे ने पुलिस को बताया कि 28 मई 2024 को वह अपने घर के आंगन में धान के बोरा की सिलाई कर रही थी, जहाँ शाम करीब 8:30 बजे आशाराम कुर्रे पिता रूसवा कुर्रे और उनके बेटे सरजू कुर्रे, थानू कुर्रे हाथ में टंगिया लेके गाली गलौज करते हुए उसके घर में आ गए और उसे जान से मारने का प्रयास करने लगे.
खेदिया बाई ने पुलिस को बताया है कि आशाराम कुर्रे का भाई बोधीराम भी उसके साथ मारपीट कर घर में खड़ी मोटर साइकिल को भी टंगिया से मारा और कपड़े भी फाड़ दिए.
खेदिया बाई ने बताया कि 8, 9 फरवरी के पास आशाराम कुर्रे के बेटे भुनेश्वर कुर्रे का संदिग्ध हालत में मौत हो गया है उसी को लेकर आए दिन उसे टोनही है करके गाली गलौज करते रहते हैं और घर के सभी सदस्यों को जान से मार देंगे करके डराते रहते हैं.
खेदिया बाई ने बताया कि पूर्व में भी आशाराम कुर्रे के ऊपर दारू बेचने और घर में घुसकर मारपीट करने का एफआईआर हो चुका है.
खेदिया बाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294,323, 452, 506, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
वहीँ धनमत बाई कुर्रे ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले छत ऊपर चढ़कर उसे अनाप-शनाप गाली गलौज आये दिन करते रहते हैं, 28 मई 2024 को रात करीबन 8:00 बजे फिर छत उपर चढ़कर गाली दे रहा था जिसे धनमत और उसके घर वाले मना किये तो तू कौन होता है माना करने वाली कहकर दीपक कुर्रे, गौकरण कुर्रे, डीगेश कुर्रे, शिवचरण कुर्रे धनमत के घर का अंदर दरवाजा को तोड़कर गाली गलौज देते हुए अपने हाथ में रखे डंडा से मारपीट किए साथ ही धनमत के पति आशाराम के साथ झूमा झटकी किये.
धनमत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294,323, 452, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.