पटेवा : 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार.
पटेवा पुलिस ने 29 मई 2024 को मुखबिर कि सुचना पर दो आरोपीयों को करीब 20 लीटर महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक बिना नंबर नीला रंग के मोटर सायकल अपाचे में एक पीले रंग के प्लास्टि बोरी के अंदर अवैध देशी हांथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब लेकर ग्राम पचरी से ग्राम बनपचरी की ओर जाने वाले है. सूचना पर पुलिस ने ग्राम चिरको के पास पहुंचकर घेराबंदी कर झलप की ओर से बिना नंबर के वाहन में आ रहे दो व्यक्ति को रोककर पूछताछ की, जिसमे मोटर सायकल चालक ने अपना नाम कमल जोशी पिता ईतवारी जोशी उम्र 19 वर्ष निवासी पचरी एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम झांसी लहरे पिता भानुप्रताप लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी पचरी का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि संदेहीयों के कब्जे की मोटर सायकल के सीट के बीच में रखे एक पीला रंग की प्लास्टिक बोरी का तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 10-10 लीटर क्षमता वाली दो सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में 20 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब का होना पाया गया, जिसपर 20 लीटर हांथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती करीबन 6000 रूपेय एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर नीला रंग का मोटर सायकल TVS अपाचे कीमती करीबन 40,000 रूपये जुमला कीमती 46000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया.