पिथौरा और सांकरा पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही. - CG Sandesh

पिथौरा और सांकरा पुलिस की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही.

पिथौरा और सांकरा पुलिस ने 29 मई 2024 को आबकारी एक्ट के एक-एक मामले दर्ज किये हैं, जिसमे पिथौरा पुलिस ने ग्राम पाण्डेपाली में आरोपी चुम्मन निषाद पिता सेतुराम उम्र 33 साल निवासी पाण्डेपाली से बिक्री करने वास्ते रखे 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

तथा सांकरा पुलिस ने ढ़ाबा खार चौक में आरोपी टिकेश्वर सेठ पिता गोविंद सेठ उम्र 37 साल निवासी छान्दनपुर बसना से शराब बिक्री करने वास्ते रखे 4 लीटर  महुआ शराब कीमती 800 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

उपरोक्त मामलों में दोनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें