बागबाहरा : चोरो ने पान ठेला व चाय की दुकान को बनाया निशाना - CG Sandesh

बागबाहरा : चोरो ने पान ठेला व चाय की दुकान को बनाया निशाना

बागबाहरा थाना अंतर्गत दो चोरी के मामले सामने आये हैं, चोरो ने इस बार छोटे दुकान को अपना निशाना बनाया है, जिसमे रेल्वे स्टेशन के पास एक पान की दुकान और जनपद के पास चाय की दुकान से नगदी रकम और सामान की चोरी कि गई है.

मिली जानकारी के अनुसार दशरथ मानिकपुरी उम्र 49 वर्ष के स्टेशन चौक बागबाहरा में डीडी पान पैलेश के नाम से पान दूकान है जहाँ 29 मई को दशरथ सुबह 6 बजे पान ठेला आया तो देखा कि उसके पान ठेला पर काउंटर के नीचे आने जाने के लिए छोटा सा दरवाजा खुला हुआ था, तब चोरी होने आशंका होने पर दशरथ ने पान ठेला को खोल कर अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था  जिसमे से 8 पैकेट गोल्ड फ्लेग कीमती 720 रूपये, 7 पैकेट टोटल कीमती 420 रूपये, 7 पैकेट फ्लेग कीमती 455 रूपये,  7 पैकेट आशिकी गुटखा कीमती 875 रूपये, 7 राज श्री गुटखा कीमती 875 रूपये,  5 पैकेट सितार कीमती 575 रूपये एवं नगदी रकम लगभग 600 रूपये कुल लगभग 4520 रूपये को कोई अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था.

जबकि एक अन्य घटना में जनपद पंचायत के पास एक पान एवं चाय की दूकान से दूकान का पीछे का हिस्सा काटकर गोल्ड फ्लेग 20 पैकेट कीमती 2000 रूपये, 30 पैकेट फ्लेग कीमती 2100 रूपये,  क्लासिक 10 पैकेट कीमती 2000 रूपये, राजश्री 15 पुडा कीमती 1875 रूपये, आशिकी 20 पुडा कीमती 2500 रूपये, विमल 05 पुडा कीमती 625 रूपये, पान पराग 05 पुड़ा कीमती 1100 रूपये, सिग्नेचर 05 पुड़ा कीमती 1100 रूपये, कुपन 300 रूपये, नगदी 900 रूपये चोरी किया गया है. प्रार्थी प्रकाश ने बताया कि उसके दूकान से लगभग 14500 रूपये की चोरी हुई है.

उपरोक्त दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380, 457 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें