महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न संविदा पदों के लिए वरीयता सूची जारी
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई महासमुंद एवं शासकीय बाल संप्रेषण गृह महासमुंद हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री समीर पांडेय ने बताया कि आपत्तियों के निराकरण पश्चात वरीयता सूची जारी की जा रही है जो की अंतिम सूची नहीं है। वरीयता सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल पर एवं महासमुंद जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। वरिष्ठ सूची के आधार पर 1ः10 में अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी।