तुमगांव : स्कॉर्पियो से आये और ट्रक से चुरा ले गए 200 लीटर ड... - CG Sandesh

तुमगांव : स्कॉर्पियो से आये और ट्रक से चुरा ले गए 200 लीटर डीजल.

तुमगांव थाना क्षेत्र में एक खड़ी ट्रक से करीब 200 लीटर डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है. जिसमे आरोपीयों ने एक स्कॉर्पियो से आकर इस घटना को अंजाम दिया है.

ग्राम देवरूम के श्री शिवम राईस मील में कार्य करने वाले परमेश्वर चौहान ने पुलिस को बताया कि 28 मई 2024  को वह ट्रक क्रं. CG 04 JC 3828 में 603 पैकेट धान ड्रायवर चन्द्रपाल राणा के साथ भरकर रात्रि करीबन 11.00 बजे नयापारा कुर्रा शिवम राईस मील बेंचने के लिए ले जा रहा था. और करीबन रात 2:45 बजे कोडार पहुंचकर ट्रक के टायर गरम हो जाने से ट्रक को खड़ी कर ट्रक में ही बैठकर ट्रक के टायर का टण्डा होने का इंतजार कर रहा था, कि उसी समय सफेद रंग के स्कार्पियो जैसे वाहन आकर ट्रक के डीजल टंकी के पास अपने वाहन को खड़ी कर दिये और दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास खडे हो गये जिसे देखकर डर से परमेश्वर और ट्रक चालक गाड़ी से नहीं उतरे.  

कुछ देर बाद जब सफेद रंग के स्कार्पियो जैसा वाहन वहां से चला गया तब दोनों ट्रक से उतरकर देखे तो ट्रक के डीजल टंकी में भरी डीजल करीबन 200 लीटर कीमती 19200/- रूपये को स्कार्पियो जैसा सफेद वाहन में आये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ले गये थे.

जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें