महासमुंद : डबरी से मुरूम ले जाने पर की सरपंच की पिटाई.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच ने अपने साथ हुए मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है.
परसदा के सरपंच विरेंद्र कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि ग्राम परसदा में शमशान घाट रोड निर्माण का काम चल रहा है जिसमें ट्रेक्टर से मुरूम डालने के लिये छोटे डबरी से मुरूम ले जा रहे थे, जिसे गांव का चम्पेश्वर ऊर्फ छोटू विश्वकर्मा मुरूम ले जाने नहीं दे रहा था और बोल रहा था कि ग्राम सरपंच को बुलाओ तब तुम लोग मुरूम ले जा सकते हो नहीं तो मैं मुरूम नहीं ले जाने दूंगा, कहकर ट्रेक्टर ड्रायवर से बहस कर रहा था.
इसपर ट्रेक्टर ड्रायवर फोन कर सरपंच को सारी बातें बताई, तब रात्रि करीब 11.30 बजे सरपंच वहां पहूंचा और कौन काम को मना किया है कहा तो तो चम्पेश्वर ऊर्फ छोटू विश्वकर्मा मैं मना किया हूं कहकर आवेश में आकर सरपंच को मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये हाथ रखे कोई चौडा पट्टी जैसे धारदार वस्तु से सरपंच को मारने लगा. जिसे सरपंच ने हाथ से रोका तो उसके हाथ के अंगूठा एवं ऊंगली में चोंट आया है.
घटना के बाद सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 324-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.