महासमुंद : नकली सील लगाकर मिलावटी शराब बेचने वालों का भंडाफोड़, 3 लाख 46 की शराब जप्त, कार्यवाही के दौरान एक गिरफ्तार, दो फरार.
महासमुंद पुलिस ने 31 मई को भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने के साथ मिलावटी शराब का भी पर्दाफाश किया है, ये आरोपी शराब लाकर उनमे मिलावट कर अन्य बोतलो में भरकर नकली सील लगाकर अपने कारनामे को अंजाम दे रहे थे, कार्यवाही के दौरान घटना में शामिल दो युवक फरार हो गए जबकि एक युवक पकड़ा गया, जिससे पूछताछ कर पुलिस ने यह खुलाशा किया है. पुलिस ने आरोपियों से लगभग 687 लीटर देशी शराब जिसकी कीमत 3 लाख 46 हजार के आसपास है कार्यवाही के दौरान जप्त किया है. https://cgsandesh.com/ पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेमचा में भागचंद सतनामी के नवनिर्मित मकान में कुछ लोग अवैध शराब लाकर बिक्री हेतु रखे है, सुचना पर पुलिस ग्राम बेमचा स्थित भागचंद सतनामी के नवर्निमित मकान पहुंचकर घेराबंदी कर रही थी, तभी उस मकान से तीन व्यक्ति निकलकर भागने लगे, जिन्हे दौडाने पर एक व्यक्ति को पुलिस के पकड़ में तथा अन्य दो व्यक्ति भाग गए.
पुलिस द्वारा पकडे गये व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम प्रकाश चतुर्वेदी पिता प्रदीप चतुर्वेदी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड न0 13 सतनामी पारा बेमचा थाना व जिला महासमुंद बताया. पुलिस ने बताया कि संदेही प्रकाश चतुर्वेदी की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नग विवो कंपनी का लाल रंग का मोबाईल मिला संदेही से उक्त मकान के बारे में पुछताछ करने पर वहा पर अन्य साथियों के साथ शराब बिक्री करने एवं शराब में मिलावट करने की बात बताया. https://cgsandesh.com/ आरोपी से पुछताछ करने पर भागे हुये आरोपियो का नाम भरत जांगडे पिता हेमंत जांगडे निवासी बेमचा तथा युवराज रात्रे पिता भोला रात्रे निवासी ग्राम बेमचा का होना बताया तथा उक्त आरोपियों के साथ मिलकर शराब भट्टी से शराब लाकर उनमे मिलावट कर अन्य बोतलो में भरकर नकली सील लगाकर तैयार करना बताया तथा उक्त काम को भरत जांगडे के द्वारा संचालित करना बताया।
प्रकाश ने पुलिस को बताया कि मोटर सायकल स्पलेण्डर क्र0 CG 06 GX 8696 भरत जांगडे तथा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG 06 GC 8155 को युवराज का है, उक्त दोनो वाहनो से तुमाडबरी भट्टी से कई बार में शराब परिवहन किया जाना बताया. https://cgsandesh.com/ इसके बाद जब पुलिस ने उक्त मकान की तलाशी ली तो मकान के कमरे में दीवाल से सटाकर रखी हुई देशी मंदिरा मसाला 180 एमएल पौवा वाली कुल 88 पेटी प्रत्येक पेटी में 42 नग देशी मदिरा मसाला पौवा तथा एक कोने में एक सफेद रंग की बोरी में 180 एमएल पौवा वाली कुल 125 नग शोले मसाला देशी मदिरा सील पैक मिली. साथ ही भागे हुये आरोपी की एक मोटर सायकल क्र0 CG 06 GX 8696 व स्कूटी क्रमांक CG 06 GC 8155 को जप्त कर धारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया.
आरोपी
01. प्रकाश चतुर्वेदी पिता प्रदीप चतुर्वेदी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड न0 13 सतनामी पारा बेमचा
02. भरत जांगडे पिता हेमंत जांगडे निवासी बेमचा
03. युवराज रात्रे पिता भोला रात्रे निवासी बेमचा ।
जप्त मशरूका –
देशी मदिरा मसाला 180 एमएल पौवा वाली कुल 88 पेटी प्रत्येक पेटी में 42 नग., https://cgsandesh.com/ देशी मदिरा मसाला पौवा कुल 665280 एमएल प्रत्येक कीमती 90 रूपये कुल कीमती 332640 रूपये
180 एमएल पौवा वाली कुल 125 नग शोले मसाला देशी मदिरा कुल 22500 एमएल प्रत्येक कीमती 110 रूपये कुल कीमती 13750 रूपये. https://cgsandesh.com/ जुमला शराब 687780 एमएल जुमला कीमती 346390 रूपये.
एक मोटर सायकल स्पलेण्डर क्र0 CG 06 GX 8696 पुरानी इस्तेमाली कीमती 10000 रूपये.
एक एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG 06 GC 8155 पुरानी इस्तेमाली कीमती 10000 रूपये.
एक नग वीवो कंपनी का एनड्राई मोबाईल पुराना इस्तेमाली कीमती 3000 रूपये.
शराब बोतल के नये ढक्कन कुल 45 नग, एक नग चाडी, 180 एमएल की 45 नग खाली बोतल एवं 60 नग शीलबंद करने का रेपर कुल जुमला कीमती 369390 रूपये.