कोमाखान : सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत
कोमाखान थाना क्षेत्र में NH -353 रोड़ पर ओम ढाबा के पास दो बाइक की भिडंत हो गई. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गाडाघाट थाना खल्लारी निवासी नरेश पटेल 01 जून को सुबह 07:30 बजे अपने दोस्त केवल पटेल, रेखराज यादव के साथ केवल के मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 06 K 2383 में सवार होकर बोहारडीह से कोमाखान रेलवे स्टेशन रेक पॉइंट पर हेमाली काम करने जा रहा था. मोटर सायकल को केवल पटेल चला रहा था. रेखराज यादव बीच में और नरेश पीछे बैठा था.
NH 353 रोड़ ओम ढाबा के सामने खरियार रोड़ की तरफ से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक मोटर सायकल को चलाकर ठोकर मार दी. हादसे में रेखराज यादव पिता स्व. रामलाल उम्र 26 साल निवासी बोहारडीह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304 -A के तहत अपराध पंजीबध्द किया है.