चौक चौराहों में एलईडी के जरिये होगा लोकसभा चुनाव के परिणाम क... - CG Sandesh

चौक चौराहों में एलईडी के जरिये होगा लोकसभा चुनाव के परिणाम का प्रसारण

 बिलासपुर/ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी।



शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण की तैयारी की गई है। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं। चक्रवार सभी प्रत्याशियों को मिले मत और बढ़त की जानकारी दी जायेगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को मतगणना होगी।

सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोनी से ही एलईडी को लिंक कर प्रसारण किया जाएगा। मतगणना स्थल कोनी में आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के नागरिक भी त्वरित रूप से परिणाम देख सुन पायेंगे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें