महासमुंद : अज्ञात वाहन की ठोकर से हिरण हुआ घायल। - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात वाहन की ठोकर से हिरण हुआ घायल।

महासमुंद जिले में आज एक बार फिर जंगल से भटककर एक हिरण वाहन से टकरा गया और घायल हो गया। बीते दिनों महासमुंद जिले वन परिक्षेत्र में जंगली जानवरों के सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती देखी जा रही है, इसके पहले भी क्षेत्र में भालु के वाहन की चपेट में आने की खबर आ चुकी है। और आज एक बार फिर जिले के पटेवा चिरको पड़ाव के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल होने के बाद आसपास के लोगों ने हिरण को पानी की व्यवस्था कर वन विभाग को इसकी सुचना दी है । इस वर्ष पड़ रही तेज गर्मी के चलते शायद इस बार अभ्यारण्य क्षेत्र से जानवर सड़को की तरफ आ रहे हैं और हादसे के शिकार हो रहे हैं।

हाल ही में सरायपली से रायपुर तक जाने वाले फोरलेन मार्ग को फिर से नया बनाया गया है। जिसके चलते इस सड़को से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार 100-120 से भी अधिक होती है, लेकिन जानवरों को वहनों की तेज रफ्तार के ठोकर से बचाने के लिए ना ही फोरलेन कंपनी ने कोई बेरिगेट लगाए हैं, ना ही स्पीड नियंत्रण के लिए किसी तरह का कोई जीपीएस मीटर। जिसके चलते इस सड़क पर अनियंत्रित रफ्तार पर वाहन के चलने से इंसान के साथ अब जंगली जानवर भी शिकार हो रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें