महासमुंद में रोचक हुआ मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, शुरुआती रुझानों में किसे बढ़त?
छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा में इस बार भी कड़ी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रही है। भाजपा की तरफ से रूपकुमारी चौधरी तो वहीं कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू चुनाव मैदान में है। दोनों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
यह मुकाबला और भी रोचक इसलिए बन गया है क्योंकि इस बार BJP ने जातिगत समीकरण से हटकर अन्य ओबीसी समाज से रूपकुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जोकि शुरुवाती रुझानों में ताम्रध्वज साहू से करीब 3 हजार वोट से आगे निकलती दिखाई दे रही है। यह फासला 8 हजार वोट तक बढ़ चुका था, और लगातार इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है।
चुनाव आयोग की बेवसाइट के अनुसार रूपकुमारी को अब तक 102283 वोट मिले हैं तो ताम्रध्वज साहू को 99513 वोट मिले हैं। रूपकुमारी 2770 मतों से आगे हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें