महासमुंद के रोचक मुकाबले में रूपकुमारी से आगे निकले ताम्रध्व... - CG Sandesh

महासमुंद के रोचक मुकाबले में रूपकुमारी से आगे निकले ताम्रध्वज साहू।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा में इस बार भी कड़ी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रही है। भाजपा की तरफ से रूपकुमारी चौधरी तो वहीं कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू चुनाव मैदान में है। दोनों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

यह मुकाबला और भी रोचक इसलिए बन गया है क्योंकि इस बार BJP ने जातिगत समीकरण से हटकर अन्य ओबीसी समाज से रूपकुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जोकि शुरुवाती रुझानों में ताम्रध्वज साहू से आगे थी। लेकिन ताजा चुनाव आयोग की बेवसाइट से मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार ताम्रध्वज साहू अब रूपकुमारी से 16 मतों से आगे निकल चुके हैं, ताम्रध्वज साहू 125005 वोट तो रूपकुमारी को अब तक 124989 मत मिले हैं वोटों की गिनती जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें