महासमुंद के रोचक मुकाबले में रूपकुमारी अब करीब 5 हजार वोट से आगे।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा में इस बार भी कड़ी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रही है। भाजपा की तरफ से रूपकुमारी चौधरी तो वहीं कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू चुनाव मैदान में है। दोनों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
यह मुकाबला और भी रोचक इसलिए बन गया है क्योंकि इस बार BJP ने जातिगत समीकरण से हटकर अन्य ओबीसी समाज से रूपकुमारी को अपना प्रत्याशी बनाया था, जोकि शुरुवाती रुझानों में ताम्रध्वज साहू से आगे थी। लेकिन दोनों के बीच यह मुकाबला इतना रोमांचक है कि ताम्रध्वज साहू एक बार रूपकुमारी से 16 मतों से आगे निकल चुके थे, जिसके बाद आगे की गिनती में फिर एक बार रूपकुमारी करीब 5 हजार मतों से बढ़त बनाये हैं।
ताम्रध्वज साहू को 144269 वोट तो रूपकुमारी को अब तक 124989 मत मिले हैं वोटों की गिनती जारी है। रूपकुमारी 4844 मतों से आगे हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें