महासमुंद में रूपकुमारी को मिली बड़ी बढ़त, 38 हजार वोट से निकली... - CG Sandesh

महासमुंद में रूपकुमारी को मिली बड़ी बढ़त, 38 हजार वोट से निकली आगे, रुझानों के बाद कांग्रेस भी देख रही सरकार बनाने के सपने

महासमुंद में चल रहे रोचक मुकाबले में अब बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने बड़ी बढ़त बना ली है। बीजेपी प्रत्याशी रूपकुमारी कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से करीब 38 हजार वोट से आगे निकल चुकी हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली ताजा जानकारी के अनुसार ताम्रध्वज साहू को 260550 वोट तो रूपकुमारी को अब तक 299253 मत मिले हैं वोटों की गिनती जारी है। रूपकुमारी 38703 मतों से आगे हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ एक बार फिर बीजेपी को लोकसभा सीटों में एक बड़ी बढ़त दे रहा है यहां की 11 लोकसभा सीटों में बीजेपी ने 10 सीटों पर बढ़त बनाते दिख रही है ।

वहीं उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में बीजपी का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नही उतरा है, जिसके चलते बीजेपी अकेले के दम पर इस बार बहुमत से करीब 30 सीट दूर है, जानकारी के अनुसार बीजेपी करीब 240 सीटों पर आगे है तो एनडीए गठबंधन के साथ करीब 287 से 300 के बीच फिर से एक बार अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

वहीं करीब 230 सीटों पर बढ़त के साथ इंडिया गठबंधन भी सरकार बनाने के सपने देख रही है, बताया जा रहा है कांग्रेस के नेता अब एनडीए को तोड़ने टीडीपी और जेडीयू से संपर्क कर रही है। हालांकि बीजेपी को अपने गठबंधन पर पूरा भरोसा है ।


अन्य सम्बंधित खबरें