बागबाहरा : जमीन सम्बन्धी विवाद पर हाथापाई कर चाक़ू से माथे पर... - CG Sandesh

बागबाहरा : जमीन सम्बन्धी विवाद पर हाथापाई कर चाक़ू से माथे पर किया वार

बागबाहरा थाना क्षेत्र में जमीन सम्बन्धी विवाद पर एक व्यक्ति ने हाथापाई कर चाक़ू से माथे पर वार कर दिया.

वार्ड नं 09 अचानक पारा बागबाहरा निवासी ललित यादव ने पुलिस को बताया की 03 जून को वह चरने गई गाय को लेने अपने घर से शमशान घाट की ओर जा रहा था. दोपहर लगभग 3 बजे बरगद पेड़ के नीचे धरम जगत बैठा था जो ललित को देखकर आवाज लगाकर बुलाया और जमीन संबंधी रास्ते की बात को लेकर क्या वहां पर ट्रक घुसायेगा कहकर मां बहन की गाली देकर हाथापाई करने लगा एवं हाथ में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से ललित के माथे में मारा, जिससे उसे चोंट लगी है. वहां पर उपस्थित राजू यादव ने बीच बचाव किया.

घटना के बाद ललित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी धरम जगत के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें