महासमुंद लोकसभा से रूपकुमारी चौधरी जीत की ओर अग्रसर, ताम्रध्वज साहू को छोड़ा 83 हजार वोट से पीछे
छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट पर जहां शुरुवाती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। वहीं अब इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी करीब 83 हजार वोट से अपनी बढ़त बनाते हुए जीत की ओर है।
इस सीट पर छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जातिगत समीकरण को देखते कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सरकार में लोकप्रिय चेहरा और गृहमंत्री रहे ताम्रध्वज साहू को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन बसना की पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी इन सब पर भारी पड़ते हुए 83 हजार वोट की बढ़त बनाकर प्रचंड जीत की ओर है। अब केवल कुछ ही वोटों की गिनती बची है। आधे से अधिक वोटों की गिनती की जा चुकी है। बीजपी के समर्थक महासमुंद लोकसभा में अब अपनी जीत की आतिशबाजी करने लगे हैं।
अब तक की हुई गिनती में रूपकुमारी चौधरी को 432674 वोट तो ताम्रध्वज साहू को 349177 वोट मिले हैं।