पिथौरा : ट्रक में मवेशी तस्करी करते दो गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने ट्रक में मवेशी तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जून को दोपहर करीब 01:45 बजे रामचंद शर्मा रायपुर की ओर से पिथौरा की तरफ आ रहे थे तो उन्होंने देखा की ग्राम सिंघुपाली के पास ट्रक क्रमांक MH 16 CC 8989 का चालक अपने ट्रक को लापरवाही पूर्वक चला रहा था. ट्रक से भूसा गिर रहा था. संदेह होने पर रुकवाने का प्रयास किये तो ट्रक चालक अपनी गाड़ी को तेज चलाने लगा. रामचंद शर्मा ने विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं को फोन के माध्यम से सूचना दिया. जिसके बाद उन्होंने NH 53 रोड़ काठी ढ़ाबा के पास पिथौरा के पास ट्रक को रोका.
ट्रक में 06 नग नंदी गौ वंश भरे हुये मिले, जिसे गले में रस्सी बांध कर रखे हुये थे. पूछताछ करने पर ट्रक क्रमांक MH 16 CC 8989 के चालक अपना नाम असलम हसन शेख एवं परिचालक ने अपना नाम भारत भाऊ साहेब साहाराव बताये.
मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक असलम हसन एवं परिचालक भारत भाऊ साहेब साहाराव के खिलाफ 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत अपराध कायम किया है.