महासमुंद : कार की ठोकर से सड़क पर गिरे बाइक सवारों को छोटा हा... - CG Sandesh

महासमुंद : कार की ठोकर से सड़क पर गिरे बाइक सवारों को छोटा हाथी ने घसीटा

महासमुंद थाना क्षेत्र के बग्गा चौक के पास NH-353 रोड़ पर कार की ठोकर से बाइक सवार गिर गए. गिरने के बाद छोटा हाथी वाहन ने उन्हें घसिटते हुए आगे निकल गया. पुलिस ने कार और छोटा हाथी वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ग्राम बेमचा निवासी धनेश चंद्राकर ने पुलिस को बताया की 3 जून को वह विकाश साहू और इन्द्र निर्मलकर के साथ चाय पीने के लिए इन्द्र निर्मलकर के बाइक से साहू टी स्टॉल महासमुंद गया था. चाय पीकर वापस विकास को उसके घर छोडने कुर्मी पारा जा रहे थे. इन्द्र निर्मलकर के पल्सर बाइक क्र. CG 06 HA 5923 को विकाश साहू चला रहा था. धनेश और इन्द्र निर्मलकर पीछे बैठे थे. 

रात करीबकरीब 10 बजे बग्गा चौक के पास NH-353 रोड महासमुंद पहुंचे थे कि बागबाहरा तरफ से आ रही सफेद रंग की कार के चालक अपनी कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ओव्हर ब्रीज की ओर जाने के लिए मोड़ दिया और पल्सर बाइक क्र. CG 06 HA 5923 को सामने से ठोकर मार कर दिया, जिससे धनेश और उसके दो साथी बाइक सहित सड़क पर गिर गये. जिसके बाद रायपुर की ओर से आ रही वाहन छोटा हाथी क्र. CG 04 NS 7311 इन्द्र निर्मलकर और विकास को घसिटते हुए आगे निकल गया.

हादसे में बाइक सवार तीनों को चोटे आई है. घटना को कमलेश, उगेश यादव देखे है एवं डायल 112 को बुलाकर जिला अस्पताल महासमुंद ले गये. जहां से प्रारंभिक उपचार बाद विकाश साहू एवं इन्द्र निर्मलकर को रिफर करने पर प्रायवेट अस्पताल ईलाज के लिए ले जाया गया.


पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक तथा छोटा हाथी चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें