महासमुंद : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मनाया गया विश्... - CG Sandesh

महासमुंद : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी की नेतृत्वा में महासमुंद जिले के ब्लॉक बागबाहरा के ग्राम तिलईदादर में युवा मंडलों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जैसे स्कूल ,पंचायत भवन ,आंगनवाड़ी ,सामुदायिक भवन ,के आसपास फलदार छायादार पौधे रोपित किए गए एवं उसके संरक्षण के लिए शपथ ली गई | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव के आस-पास के जलाशयों व तालाबों के आस-पास की सफाई की गई.  

जिला युवा अधिकारी ने अपना विचार रखते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस एक अभियान है इस अभियान की शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य वातावरण की स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करने और पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है.

इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को पौधे लगाने पेड़ों को संरक्षित करने तथा हरे –भरे पेड़ों को ना काटने| नदियों तथा तलाबो को साफ रखने और प्रकृति से खिलवाड़ ना करें| जैसी चीजों के लिए जागरूक भी किया गया साथ ही पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा भी करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजली शर्मा , MTS ब्रिजेश सिंह चंदेल तथा युवा मंडल के सदस्यों मुख्य भूमिका रही.


अन्य सम्बंधित खबरें