इस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली - CG Sandesh

इस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को मारी गोली

यूपी के मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार सुबह खुदकुशी कर ली। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि डीपी यादव खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आज सुबह अपने ही आवास में खुद को गोली मार ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और उनके आवास पहुंचने लगे।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान डीपी यादव को जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें