महासमुंद : उमरा के लिए साउदी अरब जाना चाहता था परिवार, 2.25 लाख रुपये लेकर ट्रेवल्स संचालक हुआ फरार.
महासमुंद में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथ धार्मिक
यात्रा के नाम पर हुई ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है. पीड़ित उमरा के लिए
अपने पुरे परिवार सहित सउदी अरब जाना चाहता था. इसी मुराद के चलते वह अपने मोहल्ले
में उमरा की यात्रा कर लौटे मो. नासिर से मिलने गया तो वहां उसे यात्रा कराने वाला व्यक्ति
मिला जिसने यात्रा के नाम पर उससे करीब 2.25 लाख रुपये ठग लिए.
मुजाहिद अली पिता रज्जाक ने पुलिस को बताया कि वह धार्मिक यात्रा उमरा करने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच पिछले वर्ष मई 2023 में उनके मोहल्ले के मो. नासिर धार्मिक यात्रा उमरा करके लौटे थे तो उनसे मिलने गया था. जहाँ नासिर के घर में उनको उमरा कराकर लाने वाला व्यक्ति वसीम अली पिता आबिद अली अपना परिचय रूही टूर एवं ट्रेवल्स के संचालन के रूप में बताकर, लोगों को उमरा कराने सउदी अरब लाने ले जाने के काम की जानकारी दिया.
उक्त व्यक्ति वसीम अली ने उमरा करवा दूंगा और प्रति व्यक्ति 65 हजार रूपये खर्च आयेगा बोलकर मुजाहिद अली के परिवार के 5 लोगों के लिए एक खाते में ऑनलाईन पैसा भेजने को कहा, जिसपर मुजाहिद और उसकी बड़ी बहन ने 2.25 लाख रूपये की रकम उसे ऑनलाइन ट्रान्सफर किया.
उसके बाद वसीम अली ने उसे पैसा प्राप्त हो चुका है, आपको बहुत जल्द उमरा में जाने वालों के साथ भेजने वाला हूं, आप अपनी तैयारी करो कहा. जिस पर मुजाहिद वहां जाने के लिए संपूर्ण तैयार कर लिया गया और वसीम अली को उसके दिये गए मोबाईल नंबर में फोन किया तो वह बोलता रहा कि मैं आप लोगों को 10-15 दिन में उमरा में भेजता हूं, आप अपनी तैयारी रखो और ऐसा करते-करते वह व्यक्ति करीब 3-4 माह तक घुमा दिया और फिर अपना मोबाईल बंद कर दिया.
मुजाहिद ने बताया कि उसके दिये गए नंबर पर फोन करने पर मोबाईल बंद बताता है. उसे यकीन है कि वसीम अली रकम लेकर छल एवं धोखधड़ी किया है, जिसकी अब पतासाजी करने पर भी वह नहीं मिल रहा है.
मामले की शिकायत पर महासमुंद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34-IPC, 420-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.