महासमुंद : बस से गिरकर कंडेक्टर की मौत, चालक पर मामला दर्ज.
महासमुंद पुलिस ने 6 मार्च 2024 को ग्राम घोड़ारी में एक बस चालक की लापरवाही से कंडेक्टर की बस से गिरकर इलाज के दौरान मौत होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
पुलिस ने बताया कि हिमांशु साहू पिता दिलीप साहू उम्र 23 साल महासमुंद निवासी बस क्र. क्रमांक CG 06 E 4044 में कंडेक्टरी करने के दौरान खैरानी फर्शी फेक्टरी के सामने NH 353 सड़क ग्राम घोड़ारी में बस चालक धनेश्वर राव ठाकरे निवासी गुडरू पारा महासमुंद के तेजी एवं लापरवाही पूर्वक बस चलाने से कंडेक्टर हिमांशु के बस से गिरने से आई चोट के ईलाज के दौरान मौत हो गई. जिसपर आरोपी बस क्रमांक CG 06 E 4044 का चालक धनेश्वर राव ठाकरे निवासी महासमुंद के विरूध्द अपराध धारा 304 (ए) भादवि0 अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें