सांकरा : दो पक्षों के बीच अश्लील गाली गलौच कर मारपीट, काउंटर... - CG Sandesh

सांकरा : दो पक्षों के बीच अश्लील गाली गलौच कर मारपीट, काउंटर केस

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम भगतदेवरी में दो पक्षों के बीच अश्लील गाली गलौच कर मारपीट होने से काउंटर केस दर्ज कराया गया है.

भगतदेवरी निवासी जसप्रीत सिंग बेदी  ने पुलिस को बताया कि 7 जून 2024 के शाम करीबन 5:00 बजे वह अपने घर जा रहा था, उसी समय उसकी मम्मी दुर्गा कौर को लाल राम सिदार, अर्जुन सोढी एवं राजकुमार सोढी अश्लील गाली गलौच कर रहे थे जिसे जसप्रीत के द्वारा मना करने पर तीनो जसप्रीत को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मार पीट कर चोट पहुंचाए.

ग्राम तोरला निवासी अर्जुन सोढी ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुराल भगतदेवरी बंजारी डीपा में करीब 03 माह से रह रहा है, 7 जून 2024 के शाम करीबन 05:00 बजे जसप्रीत बेदी, गोलू सिदार, गुड्डु सिदार पुरानी रंजीश को लेकर उसे एवं भुषण कुमार को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने किये जिससे उन्हें चोट आई.

मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें