सांकरा : ठोकर लगने से वन विभाग का वाहन क्षतिग्रस्त, उप प्रबंध संचालक के लौटते समय हुआ हादसा.
सांकरा थाना अंतर्गत लाटादादर के पास एक वन विभाग के वाहन को ठोकर लगने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मुंगेली जिला निवासी त्रिलोक कोशले ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग में संविदा पर ड्रायवर के पद पर पदस्थ है, 7 जून 2024 को वाहन क्रमांक CG 04 NX 5696 महेन्द्र बोलेरो न्यु में शासकीय कार्य पर उप प्रबंध संचालक लघु वनोपज महासमुंद के अधिकारी को वन परिक्षेत्र कार्यालय सरायपाली लेकर गया था और शासकीय कार्य करने के बाद वापस आते समय करीब 05.00 बजे के मध्य एनएच 53 रोड लाटादादर के पास वाहन क्रमांक OD 17 Z 0939 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर वाहन क्रमांक CG 04 NX 5696 के साइड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिगस्त हो गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.