बागबाहरा : ट्रेक्टर में दबने से इलाज के दौरान हुई मौत.
बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम मुनगासेर में ट्रेक्टर से दबकर एक व्यक्ति की मौत होने से मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मुनगासेर निवासी यादवेन्द्र साहू पिता नाथूराम साहू उम्र 45 वर्ष 23 मार्च 2024 के सुबह 6 बजे ट्रेक्टर में भूपेन्द्र साहू के साथ खेत जोताई करने गया था, जहाँ से वापस आते समय यादवेन्द्र रास्ते मे बैठे गायों को ट्रेक्टर से उतर कर भगा रहा था उसी समय करीबन 10.00 बजे चालक भूपेन्द्र साहू द्वारा ट्रेक्टर का मुंडी को तेज एवं लपरवाहीपूर्वक चलाकर यादवेन्द्र को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे यादवेन्द्र ट्रेक्टर के साथ बगल खाई में गिर गया और ट्रेक्टर में दब गया.
ट्रेक्टर के नीचे दबने से 24 मार्च 24 को रायपुर में उपचार के दौरान यादवेन्द्र की मृत्यु हो गई, सिर में गंभीर चोंट आने से तथा पुलिस मर्ग जांच पर ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GT 0610 के चालक भूपेन्द्र साहू निवासी घोयनाबाहरा थाना कोमाखान के खिलाफ अपराध धारा 304 (ए) भादिव का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.