महासमुंद : जिले में तीन मामलों में हुई आबकारी एक्ट के तहत का... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में तीन मामलों में हुई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही.

7 जून 2024 को महासमुंद जिले के पिथौरा, सांकरा और पटेवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही की गई है, जिसमे पुलिस ने कुल तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.

इस कार्यवाही में पिथौरा पुलिस ने ग्राम हरदी में आरोपी मनबोध गिरी पिता बेदराम गिरी उम्र 35 से करीब 4000 ML महुआ शराब कीमती 800 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

सांकरा पुलिस ने आरोपी रामकुमार सत्यम पिता गुंज राम सत्यम उम्र 58 साल को अपने घर के सामने ग्राम तिलंजनपुर में 3000 ML महुआ शराब कीमती 600 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.

तथा पटेवा पुलिस ने राजधानी ढ़ाबा के सामने बावनकेरा में आरोपी अण्दाराम घालोद पिता भगवान घालोद उम्र 19 साल को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे मिलने पर जिसके कब्जे से 1800 ML अंग्रेजी शराब कीमती 1300 रू एवं बिक्री रकम 200 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें