कोमाखान : क्षतिग्रस्त वाहनों से पुलिस ने जप्त किया 100 किलो ... - CG Sandesh

कोमाखान : क्षतिग्रस्त वाहनों से पुलिस ने जप्त किया 100 किलो गांजा.

कोमाखान पुलिस ने 6 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर दो अलग-अलग कार से करीब 100 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है.

 पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति अलग-अलग एक सफेद रंग स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 19 CC 7340 एवं एक सफेद रंग बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये ओड़िशा राज्य की ओर से आ रहे हैं. जिसपर पुलिस नर्रा नाका पहुंच कर घेराबंदी की जहाँ कुछ देर में 2 व्यक्ति अलग-अलग एक सफेद रंग स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 19 CC 7340 एवं एक सफेद रंग बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार तेज चलाते हुए आगे पीछे आ रहे थे.

इन कारों को पुलिस ने घेराबंदी कर रोकने कि कोशिश की, लेकिन ये नही रुके और अपनी कार को अधिक तेज भगाने लगे. जिसपर पुलिस ने अपने वाहन से इनका पीछा किया तो दोनो कार तेज गति होने से बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नर्रा राटापाली मोड़ के पास खेत में जा गिरा एवं स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 19 CC 7340 नर्रा राटापाली मोड़ के पास बेर के पेड़ से टकरा गया जिससे दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और दोनो वाहन कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर चाबी लेकर फरार हो गये.

पुलिस ने बताया कि उन्हें अलग अलग दिशाओं में टीम बनाकर पता तलाश किये पता नही चलने पर नर्रा राटापाली मोड़ स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 19 CC 7340 एवं बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार का तलाशी लेने पर कार के पिछे डिक्की में रखे 20 पैकेट एवं 10 पैकेट ड्रायवर सीट के पीछे खाली जगह में कुल 30 पैकेट खाखी रंग के प्लास्टिक से टेप किया हुआ मादक पदार्थ गांजा एवं बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार के पिछे डिक्की के अंदर 20 पैकेट खाखी रंग के प्लास्टिक से टेप किया हुआ मादक पदार्थ गांजा एवं ड्रायवर सीट के नीचे एक VIVO कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल मिला.

पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 100 किलो गांजा कीमती 15 लाख रूपये, एक सफेद रंग स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 19 CC 7340 इंजन नंबर GB061F24040100HBHE0321625A013 चेचिस नंबर MBHCZCB3SMF830073 कीमती 8 लाख रूपये, एक सफेद रंग पुरानी इस्तेमाली बिना नंबर स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 2.5 लाख रूपये, एक VIVO कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 5 हजार रूपये, एक नग UCO बैक का चेक बुक CITY CARS के नाम पर रकम 5 लाख रूपये छायाप्रति, एक नग CITY CARS SATNA (Amoudha, Panna Road, SATNA M.P 485001) का जीएसटी बील आषिश शर्मा के नाम पर छायाप्रति, 50 नग खाकी रंग के झिल्ली फटा पैकेट जुमला कीमती 25.5 लाख रूपये को जप्त किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें