पिथौरा : खेत में लगा सोलर पंप स्टार्टर चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : खेत में लगा सोलर पंप स्टार्टर चोरी

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुदियाखुर्द में एक खेत से सोलर पंप का स्टार्टर चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया है.  

मुनुदाऊ पटेल ने पुलिस को बताया कि उसने 2023 में उसके खेत नदीया खड ग्राम ठाकुदियाखुर्द में छत्तीसगढ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग के माध्यम से सौर सुजला योजना के तहत 03 एच.पी. डी.सी. सबमर्सिबल पंप स्थापित कराया था. जहाँ रोजाना की तरह 3 जून 2024 को सुबह 6 बजे मुनुदाऊ पटेल जब अपने खेत गया तो देखा की उसके खेत में लगे सोलर पम्प का सौर पेनल र्स्टाटर नही था, जिसका आसपास के खेत वालों तथा गांव में पता तलाश करने पर पता नही चला.

मुनुदाऊ पटेल ने बताया कि उसके खेत में लगे सोलर पम्प का सौर पेनल र्स्टाटर सिरिलयल नंबर EZMCI23037433 किमती करीबन 17000/- रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें