पिथौरा : स्कार्पियों की ठोकर से ट्रेक्टर पलटकर मोटर सायकल मे... - CG Sandesh

पिथौरा : स्कार्पियों की ठोकर से ट्रेक्टर पलटकर मोटर सायकल में गिरा.

पिथौरा थाना अंतर्गत मुरईधोवा नाला के पास एक स्कार्पियों की ठोकर से ट्रेक्टर पलटकर मोटर सायकल में गिर गया.

रामजी ध्रुव ने पुलिस को बताया है कि 8 जून 24 को वह अपने ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GK 3540 को चलाते हुये मुढीपार से पिथौरा आ रहा था, जहाँ मुरईधोवा नाला के पास शाम करीबन 05.30 बजे एनएच 53 में पीछे से आ रही स्कार्पियों क्रमांक CG 13 AB 7670 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर रामजी के ट्रेक्टर को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे ट्रेक्टर पलटकर रोड़ किनारे खड़ी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 7968 में गिर गया.

ट्रेक्टर का सामने का दाहिने साईड का चक्का, पीछे का नांगर पट्टी  एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GX 7968 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें