बसना : जमड़ी से 4 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : जमड़ी से 4 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना पुलिस ने 8 जून 2024 को मुखबिर की सुचना पर ग्राम जमड़ी में एक आरोपी से करीब 4 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना से मिला कि ग्राम जमड़ी में जयकृष्ण चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के पीछे झाडी के नीचे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध रूपे से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है. सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान ग्राम जमड़ी में संदेही के घर के सामने पहुंचकर जयकृष्ण चौहान को तलब कर नाम पता पूछे जिन्होने अपना नाम जयकृष्ण चौहान पिता परदेशी चौहान उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 10 जमडी,  का निवासी होना बताया.

पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर संदेही के घर के पीछे झाडी के नीचे खाली मैदान में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी करीबन 05 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 800 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें